फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में होगा धर्मपुर नलवाड़ एवं देव मेला

विज्ञापन
cctv shimla
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नलवाड़ और देवता मेला कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने सोमवार को कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर मेले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बुलाए जाने वाले स्टार कलाकार के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले के लिए जो प्लॉट, डोम, अस्थायी दुकानें, झूलों के लिए खुली बोली 27 मार्च मंगलवार को रखी गई है। 29 और 30 मार्च को को कलाकारों के ऑडिशन होंगे। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। धर्मपुर बाजार को साफ-सुथरा रखने के लिए मेला शुरू होने से पहले सफाई अभियान चलाया जाएगा और बाजार की दोनों सड़कों को पक्का किया जाएगा। मेले का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त मंडी ऋृग्वेद ठाकुर चार अप्रैल को करेंगे। मेले का समापन प्रदेश के सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, उद्यान और सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण महिला मंडलों का सामूहिक नृत्य होगा, जिसमें 350 से 400 महिला मंडलों की सदस्य रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करेंगी। मेले में जलेब दो बजे शीतला परिसर से मेला ग्राउंड की ओर निकलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मेले में आने वाले देवी-देवताओं की संख्या भी बढ़ाने की पूरी कोशिश की जा रही है। मेले में आने वाले देवी-देवताओं के कार कारिंदों के ठहरने और खाने-पीने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ धर्मपुर गुनजीत सिंह चीमा, सुशील शर्मा, रणजीत सिंह, अनिल कुमार, रविदत्त, सुनीता देवी, अंजना देवी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें