फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर के समकल में मृत मिला आठ माह का तेंदुआ

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की बैहली पंचायत के समकल में घंघयाल नाले में करीब आठ माह की एक मादा शावक (तेंदुआ) मृत मिली है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण नाले की तरफ से आवागमन कर रहे थे तो उनकी नजर शावक पर पड़ी। जिसे देख कर वह पहले तो घबरा गए, लेकिन जब काफी देर तक तेंदुआ की ओर से कोई हलचल न हुई तो उन्होंने पास जाकर देखा तो वह मृत था। जिस पर उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन राजिक विनोद शर्मा और धनोटू बीट की गार्ड चिंता देवी मौके पर पहुंचीं और उन्होंने तेंदुए के शव को कब्जे में ले लिया। जिसके उपरांत उसे यहां के उपमंडलीय पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जहां वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अजय राज सिंह कटवाल, डॉ. नीरज कटोच और डॉ. अनिल ठाकुर की टीम ने मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन

डॉ. कटवाल ने बताया कि तेंदुआ मादा थी और उसकी उम्र करीब सात से आठ माह के बीच थी। उन्होंने बताया कि शावक के शरीर के पीछे वाले हिस्से में जख्म का निशान है लेकिन यह किसी हथियार के वार या गोली का निशान नहीं है। संभवतया किसी अन्य जानवर ने इस पर हमला किया था जिसके कारण इसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया शावक का बिसरा निकाल कर उसे प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि शव को भी वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
वन मंडल अधिकारी सुकेत सुमित भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद विभाग ने एक टीम गठित कर उसके समक्ष शव को जला दिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें