अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ध्वाल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। समारोह में एसएमसी प्रधान देशराज ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
प्रधानाचार्य ने सालाना रिपोर्ट पेश की। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया। उन्होंने विभिन्न प्रस्तुतियों के साथ अपनी प्रतिभा से हर किसी को प्रभावित किया। समारोह में मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपये की राशि प्रदान की। समारोह में राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती में ब्रॉज मेडल जीतने वाली छात्रा कोमल कुमारी, जूडो में गोल्ड मेडल विजेता राहुल और कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने पर मनीष कुमार को विशेष रूप से नवाजा गया। जमा दो के छात्र अंकित को बेस्ट छात्र और हिना कुमारी को बेस्ट छात्रा के खिताब से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सम्मान पाने वालों में मनीषा, विशाल कुमार, ईशा कुमारी, अंजली, नेहा, पूजा, अजय, प्रियंका, प्रियंका देवी, विशाल ठाकुर, प्रीति, पूजा देवी, नीरू, संगीता, संतोष, रेखा, शालू, अर्चना, मनीषा, पायल, विशाल शर्मा, निर्मला देवी, अंजलि, ऋषि ठाकुर, नेहा, संजीव, नेहा, विशाल, प्रीति, विक्रांत, मंजू, बंदना, अनु, नीलम, हिना, विशाल शर्मा, संगीता, राहुल, ईशा, राजीव, निर्मला, संजीव, अंजलि, राजेश, कर्ण, सुभांकर, ममता, नीलम, अभिषेक, रवीना, पुनीत, अक्षय, प्रोमिला, मधू, मोहित, रोशनी, पुष्पा, अर्चना, रवीना अनिल, राहुल, सौरभ, राहुल, मुकेश, विशाल, रमन, संजीव, अरूण, दया देवी, शीला कुमारी, सविता, अर्चना कुमारी, नेहा, सिमरन, पल्लवी, रक्षा देवी, पूजा, प्रियंका, अजय कुमार, हेमलता, प्रियंका देवी, निशा, रविंद्र, लता, केशव व मंजू शामिल रहे।