फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी स्थानों पर लिखे जाएंगे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी। अमर उजाला की महिला सशक्तीकरण की अपराजिता और स्थानीय प्रशासन की स्त्री मुहिम के बाद अब देव समाज भी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के साथ जुड़ गया है। यही नहीं देव समाज नवरात्रि के सभी आयोजनों में कन्या भ्रूण हत्या एवं दहेज की कुरीति के प्रति जागरूकता का संदेश देगा। देवी स्थानों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को दर्शाया जाएगा। बुधवार को देव समाज की उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसहमति के साथ लिया गया है। बैठक में सर्व देवता सेवा समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बेटियों की सुरक्षा के लिए लिए गए संकल्प का हस्ताक्षरित प्रतिबद्धता पत्र उपायुक्त को सौंपा। साथ ही समस्त देव समाज के कारधारों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने देव समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़ने और इस मुहिम का संदेश घर घर तक पहुंचाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के बदलते परिवेश में बेटा व बेटी एक समान है। उपायुक्त ने कहा कि शिवरात्री के सफल आयोजन व मेले को और अच्छे ढंग से आयोजित करने के लिए देव समाज और आम जनमानस अपनेअपने सुझाव भी मांगे और सकारात्मक सुझावों पर अमल किया जाएगा। सर्व देवता सेवा समिति के प्रधान ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो अपनी कन्या को कोख में मारने का जघन्य पाप करते है वे देव समाज के लिए बहिष्कृत माने जाएंगे। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त राघव शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास सुरेंद्र टेक्टा सहित सर्व देवता सेवा समिति के मुख्य सलाहाकार रेवतीराम शर्मा, उपप्रधान भीम चंद सरोच व वेद राम, संयुक्त सचिव बलबीर ठाकुर, संगठन सचिव लेखराज पटियाल, प्रचार सचिव मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मुख्य प्रवक्ता गोविंद राम सहित समिति के अन्य पदाधिकारी व 216 पंजीकृत देवी देवताओं के कारदार बैठक में उपस्थित थे ।
विज्ञापन


शिवरात्रि में देवताओं के ठहरने की हो उचित व्यवस्था
बैठक के दौरान सर्व देवता सेवा समिति ने आगामी शिवरात्रि मेले के दौरान देवी-देवताओं के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित कुछ मांगे उपायुक्त के समक्ष रखी। जिसे उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें