मंडी। जिला मंडी में एससी-एसटी एक्ट के अध्यादेश को लेकर बंद के आह्वान का असर कम ही देखने को मिला। मंडी, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, पधर, करसोग, गोहर और जंजैहली में बंद बेअसर रहा। सरकाघाट में दुकानें बंद दिखी। नेरचौक में सुबह 11 बजे तक बंद के बाद दुकानें खोल दी गईं। मंडी में सामान्य वर्ग संयुक्त मंच के तत्वावधान में एससी-एसटी एक्ट के अध्यादेश को लेकर विरोध प्रदर्शन अथवा रोष रैली निकाली गई। यह रैली सकोडी पुल से स्कूल बाजार होते हुए सेरी मंच, इंदिरा मार्केट तथा चौहटा बाजार, बालक रूपी होते हुए भूतनाथ बाजार से फिर सेरी मंच पर पहुंची। वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पारित एससी-एसटी एक्ट बिल को अन्यायपूर्ण करार दिया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव केएस जंवाल, संयोजक इंद्र सिंह ठाकुर, गुण प्रकाश शर्मा के अलावा बलवीर शर्मा, पीसी बिष्ट, एमएल गुप्ता, लखविंदर गुलेरिया, शक्ति चंद चौहान, हितेंद्र शर्मा, दिलीप सिंह ठाकुर, मान सिंह राणा, एमसी चौहान, राजेंद्र भंडारी, तेज सिंह ठाकुर, बुद्धि सिंह सेन विशेष रूप से मौजूद रहे।
...
आत्महत्या करने वाले युवा इंजीनियरों
के परिवार को मिले एक-एक करोड़
संयुक्त मंच ने हाल ही में मंडी जिले में बीटेक एवं इंजीनियरिंग के छात्रों द्वारा आत्महत्या करने पर दुख व्यक्त किया। सरकार से इनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग रखी।