फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोआ में बीपीएल में चयन पर उठे सवाल, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोआ में बीपीएल चयन पर सवाल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लोगों ने सर्वे को भी ठहराया गलत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। ग्राम पंचायत सरोआ में बीपीएल चयन पर स्थानीय ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों को ताक पर रखकर पंचायत में बीपीएल परिवारों का चयन किया गया है। ग्रामीणों ने इस सिलसिले में एसडीएम गोहर को ज्ञापन सौंप कर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

स्थानीय सुंदर सिंह, नोखू राम, कमला राम, चित्र सिंह, विद्या देवी, भंती देवी, टेक सिंह, ठाकरू और अमर सिंह ने कहा कि बीपीएल में पात्र और अपात्र परिवारों का चयन गलत मानकों के आधार पर हुआ है। गत दिनों ग्राम सभा की बैठक में हुए चयन पर लोगों ने आपत्ति जाहिर की है। लोगों का कहना है कि बैठक भारी वर्षा के कारण आनन-फानन में पूरी हुई। काफी लोग पहले ही अपने घर जा चुके थे। इसके अतिरिक्त जो लोग किसी कारणवश नहीं आए थे, तो उन्हें भी यह उम्मीद थी कि उन्हें आईआरडीपी में डाला जाएगा। लेकिन, इसके विपरीत जिन लोगों के पास पक्के मकान, चार पहिया वाहन और सरकारी नौकरी में लगे हैं, उन्हें बीपीएल और आईआरडीपी में लिया गया है। लोगों का कहना है कि इसके अतिरिक्त सर्वे भी नाममात्र के हुए हैं। उन्होंने पंचायत पदाधिकारियों और संबंधित बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों से मांग की है कि बीपीएल में पात्र और अपात्र परिवारों का चयन दोबारा किया जाए इसके अतिरिक्त जो परिवार अपात्र हैं, उन्हें बीपीएल सूची से हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें