फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान से आम, लीची, सेब की फसल को नुकसान, बारिश से गर्मी से राहत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिले में दोपहर बाद आए तूफान ने आम, लीची और सेब की फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। हल्की बारिश से किसानों और आम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन, तूफान के चलते दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा है।
विज्ञापन

मंडी शहर में दोपहर बाद आए भारी तूफान से कई जगहों पर लगे सरकारी और निजी संस्थानों के विज्ञापनों के बड़े-बड़े बैनर सड़क पर गिर गए। हालांकि, इससे कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, आम पथिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तूफान से प्लावरिंग को भी खासा नुकसान पहुंचा है। इन दिनों आम के पेड़ फ्लावरिंग से लदे हुए है। जिससे बागवानों को इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद थी। इन दिनों लीची और सेब की फ्लावरिंग से भी पेड़ लदे हैं। बागवानी विभाग मंडी के उपनिदेशक एपी कपूर ने कहा कि फील्ड से रिपोर्ट मंगाई गई है। इस बार आम की बंपर फसल की उम्मीद है। तूफान से आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें