नगवाईं (मंडी)। औट के तहत शालानाला के पास एक पंजाब रोडवेज की बस और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार में बैठे तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। बस चालक कुलदीप पुत्र रतन सिंह निवासी हारटा तहसील होशियारपुर ने पुलिस थाना औट में अपनी शिकायत में बताया कि वह पंजाब रोडवेज में बतौर चालक कार्यरत है। 21 मार्च को जब यह अपनी बस को लेकर मनाली जा रहा था तो शाला नाला के पास एक कार कुल्लू से मंडी की तरफ तेज गति से आई और बस से टकरा गई। हादसे में कार में सफर कर रहे तीन लोगों को चोटें आई हैं। शिकायत पर पुलिस ने कार चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क से नीचे गिरा स्कूटी सवार, जख्मी
सुंदरनगर(मंडी)। नौलखा के पास एक स्कूूटी चालक सड़क से नीचे गिर गया। इस दौरान उसे चोटें आई हैं। पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में मामला दर्ज किया गया है। चालक राकेश कुमार पुत्र परस राम निवासी जुगाहन का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।