फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रां गांव में गर्म पानी से झुलसा व्यक्ति टांडा रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ऊटपुर पंचायत के तहत भ्रां गांव में एक व्यक्ति गरम पानी से झुलस गया है। सीएचसी में उसे प्रथम उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दलेर सिंह पुत्र कांशी राम का पैर बाथरूम में फिसल गया और वह बाथरूम में रखी गरम पानी की बाल्टी पर गिर गया। इस कारण उसकी छाती और बाजू गर्म पानी से झुलस गए। उसके भाई रमेश चंद ने बताया कि इलाज के लिए उसे लडभड़ोल सीएचसी लाया गया। जहां तैनात डा. मनीषा कुमारी ने प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसने बताया कि अब उसके भाई की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें