मंडी।
आईटीआई मंडी के छात्र अब आधुनिक मोटर मैकेनिक बनेंगे। मारुति सुुजुकी ऑटोमोबाइल स्किल एन्वायरमेंट सेंटर ने संस्थान के मैकेनिक ट्रेड को 30 लाख से अपग्रेड किया है। मोटर मैकेनिक के प्रशिक्षण के लिए आधुनिक मशीनरी स्थापित की गई हैं। प्रेक्टिकल के लिए एक मारुति के-10 भी दी है।
सुजुकी की ओर से मंडी आईटीआई के एमएमवी ट्रेड को आधुनिक यंत्र स्थापित करके छात्रों को मोटर मैकेनिक की आधुनिक ट्रेनिंग देने की तैयारी कर ली है। संस्थान में वर्कशॉप को स्थापित किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने छात्रों को व्हीकल ट्रेनिंग देने के लिए मारुति आल्टो के-10 कार भी भेंट की है। छात्रों को ट्रेंड करने के लिए कंपनी की तरफ से 3 ट्रेनर भी दिए हैं।
यह छात्रों को मोटर वाहन मैकेनिक के आधुनिक तरीकों से अवगत कराएंगे। उन्हें इसकी बारीकियां भी सिखाएंगे। इस अवसर पर अमित चौधरी रिजनल सर्विस हेड, रिजनल ट्रेनिंग मैनेजर साहिल कक्कड़, मुख्य प्रबंधक कंपीटेंट ऑटोमोबाइल गुटकर ने आईटीआई के प्रिंसिपल तरुण कुमार को ऑल्टो के-10 की चाबी सौंपी। इस मौके पर समूह अनुदेशक आईटीआई बृजलाल, दिनेश कुमार, लता आजा, आईटीआई मंडी के अनुदेशक नीरज, प्रवीण कुमार, रविंद्र नायक, श्यामलाल और छात्र उपस्थित रहे।