फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार सिंह के परिवार को नए मुख्यमंत्री से बंधी न्याय की उम्मीद

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। वनरक्षक होशियार सिंह के परिजनों को जयराम ठाकुर के सीएम बनने से इंसाफ की आस जग गई है। होशियार की दादी को उम्मीद है कि अब सिराज का बेटा सीएम बना है तो उसके पोते को जरूर न्याय मिलेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में विपक्ष में रहते हुए लोगों के साथ जन आंदोलन में शामिल होकर होशियार सिंह के लिए न्याय की मांग को लेकर आवाज बुलंद की थी। उन्होंने तत्कालीन डीसी को ज्ञापन सौंप कर सिराज के विधायक के रूप में न्याय के लिए लोगों के साथ मिलकर आवाज उठाई थी। होशियार की दादी को उम्मीद है कि सिराज क्षेत्र से प्रदेश के सीएम बने जयराम ठाकुर उनको इंसाफ दिलाएंगे। वन रक्षक होशियार सिंह मौत के मामले को आठ माह बीत चुके हैं, लेकिन आज तक इस मामले में परिजनों को आस की कोई किरण नजर नहीं आई है। होशियार सिंह सीएम जयराम ठाकुर के गृह हलके सिराज के जंजैहली उपमंडल से सटे गांव झरोठी का रहने वाला था।
विज्ञापन


सीबीआई को भी नहीं मिला कोई सुराग
वनरक्षक मौत मामले में निष्पक्ष जांच और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए अब तक कई आंदोलन किए गए। लेकिन, इस मामले से पर्दा नहीं उठ पाया। पूर्व सरकार इस मामले में कुछ भी कर पाने के लिए सफल नहीं हो पाई है। लोगों ने एक मंच पर आकर आंदोलन और चक्का जाम किया था और जोर-शोर से सीबीआई की मांग की थी, तब उच्च न्यायालय शिमला ने इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। हैरानी की बात यह है कि सीबीआई को इस मामले को दिए हुए करीब 4 माह का समय हो गया है पर आज तक सीबीआई को कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बेटे जयराम से मिलकर पोते के लिए मांगूंगी इंसाफ : दादी
होशियार सिंह की दादी हिरदी देवी का कहना है कि उनकी उम्र 80 साल है। जिंदगी के इस पड़ाव पर मेरी अंतिम इच्छा यह है कि मेरे बेकसूर पोते को इंसाफ मिले और गुनहगारों को कठोर सजा मिले। दादी ने कहा कि तभी मेरे हैप्पी की आत्मा को शांति मिलेगी। बेटे सीएम जयराम से मिलकर पोते के लिए इंसाफ मांगूगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें