फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बाद पेंशन मिलने से दिव्यांगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आठ माह बाद पेंशन मिलने से दिव्यांगों में रोष पनपने लगा है। हिमालयन विकलांग कल्याण संस्था मंडी ने पेंशन मिलने में देरी होने पर नाराजगी जताई है। संस्था की बैठक प्रधान हेमलता पठानिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि विकलांगों को दी जाने वाली मासिक पेंशन बेहद कम है। आठ-आठ माह बाद तीन-तीन माह की एक साथ पेंशन दी जा रही है। जिस कारण दिव्यांगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

बैठक में पेंशन राशि बढ़ाने की दिव्यांगों ने मांग उठाई। मीटिंग में नीमा देवी, योग राज, जगत राम और अन्य पेंशनरों ने कहा कि उन्हें पिछले 6-7 महीनों से पेंशन नहीं मिली है। जिसके चलते उन्हें अपना जीवन निर्वाह करना मुश्किल हो गया है। बैठक में लगभग 30 के करीब पेंशनर मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले माह के पहले सप्ताह तक अगर सरकार उनकी पेेंशन का भुगतान नहीं करती है तो वह आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। 75 फीसदी विकलांग नीमा देवी को महज 700 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। जबकि, उसे 1200 रुपये मासिक पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने विभाग और सरकार से नीमा देवी को 1200 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें