फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने लाजवाब प्रस्तुतियां से बटोरीं तालियां

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। ओकवुड इंगलिश मीडियम स्कूल मंडी में मंगलवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया समारोह का आयोजन विपाशा सदन भ्यूली में किया गया। कार्यक्रम में कुल्लू वैली स्कूल अखाड़ा बाजार के प्रधानाचार्य संजीव भारद्वाज और केवीएस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल मंजू भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिक्षा के क्षेत्र में ओकवुड स्कूल के प्रयासों को जिला के निवासियों ने सराहा है। प्रधानाचार्य विजय ठाकुर ने कहा कि स्कूल के विस्तार के लिए स्कूल ने सोसायटी से जमीन ले ली है और शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यातिथि ने कहा कि वह शहर की केवीएस शाखा को 27 वर्षों से चला रहे हैं और वर्तमान में आईसीएसई बोर्ड में इंस्पेक्टर और कनवीनर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में आईसीएसई बोर्ड को देखते हुए जिला में एक भी इस तरह का स्कूल नहीं है। उन्होंने ओकवुड स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि यह स्कूल भी भविष्य में आईसीएसई स्कूल के रूप में देखा जाएगा।
विज्ञापन

वार्षिक समारोह के आयोजन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अध्यापकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नाटी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को चार चांद लगाए। साहिल, राधेश, सूर्या, शिवांश, गिरीश, सीरिया, याशिका, अरमान, अनन्या, समता, चाहत, पायल, दीपाखी, अहाना, किंजल, रिशी, अर्चित, हनव और शिवांगी ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के प्रभारी व अध्यापक मौजूद रहे। जिसमें डायरेक्टर प्रकृति ठाकुर, स्कूल कोआर्डिनेटर रिजू शर्मा, एडमिस्ट्रेटिव अशोक शर्मा, राधिका शर्मा, चारू कौल और मालवी कपूर उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें