फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी जिले में 175 सड़कें, 322 ट्रांसफार्मर बंद

विज्ञापन
मंडी से पंडोह के बीच एनएच से बहता जागर नाला। इससे आवाजाही ठप रही। संवाद
विज्ञापन
मंडी। जिला मंडी में शनिवार शाम 5:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार कुल 175 सड़कें बंद हैं। इनमें सात एमडीआर (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) और 168 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग खुले हैं। सबसे ज्यादा सड़कें सराज में 66 और थलौट मंडल में 48 सड़कें बाधित हैं। इससे कृषि उपज को बाज़ार तक पहुंचाने में भी समस्या आ रही है।
विज्ञापन


जिले में 322 ट्रांसफार्मर अभी भी बाधित हैं। मंडी मंडल में 280, जोगिंद्रनगर में 136, सुंदरनगर में 25, गोहर में 14 और धर्मपुर में 3 ट्रांसफार्मर बंद हैं। पेयजल की 2219 योजनाओं में से 44 योजनाएं प्रभावित हैं। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि जेसीबी, पोकलेन और ट्रक तैनात कर सड़कें खोलने का काम तेज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें