फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में हाइप्रोफाइल बना युवाओं की रगों में नशे की डोज बनाने का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईप्रोफाइल बन गया नशे के काले कारोबार का खेल
विज्ञापन

मंडी। युवाओं की रगों में नशे की डोज पहुंचाने का खेल अब हाई प्रोफाइल बनने लगा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद कुछ अमीरजादे बेखौफ नशे या पैसे की गरज को पूरा करने के लिए ड्रग्स के काले कारोबार में धंसने लगे हैं। यही कारण है कि चरस के साथ साथ अब मंडी के युवा सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में हैं। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं कि पुलिस की नशे के खिलाफ धरपकड़ भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ी है। वर्ष 2017 में अब तक जहां पुलिस ने जून तक 61 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए थे। वहीं इस वर्ष 2018 जून तक पुलिस 88 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज कर चुकी हैं। अधिकांश गिरफ्त में आए शातिर युवा हैं और कई तो काफी रसूख वाले परिवारों से संबंध रखते हैं। इसके बावजूद बदनामी से बेखौफ युवा अपने भविष्य को अधंकारमय बनाते हुए इस दलदल में बिना किसी परवाह के धंसते जा रहे हैं। उधर, बुधवार को एक पूर्व विधायक के नाबालिग बेटे का अपने दोस्तों के साथ चरस के साथ धरे जाने का मामला राजनैतिक गलियारों में सुर्खियों बटोरने के अलावा पुलिस विभाग के लिए भी चौंकाने वाला रहा है। लिहाजा इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशा माफिया की जड़े किस कदर रसूखदारों तक पहुंच चुकी हैं।

यहां तो नशे के खातिर छाप डाले थे नकली नोट
कुल्लू के साथ सटा जिला मंडी चरस व सिंथेटिक ड्रग्स के कारोबार का हब बनने लगा है। हिमाचल के ड्रग्स नेटवर्क के अलावा यहां यहां पड़ोसी राज्यों के शातिरों की भी नजर है। पिछले करीब एक माह पहले नकली नोट के मामले में कुरुक्षेत्र के लॉ स्टूडेंट्स तक पकड़े जा चुके हैं और प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आ चुका है कि नशे की गरज को पूरा करने के लिए उन्होंने नकली नोट छापे और यहां के ड्रग्स माफिया के साथ डील की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले वह धरे गए। मंडी के अलावा नेरचौक, सुुंदरनगर, करसोग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर में भी नशे का कारोबारी काफी सक्रिय है। चरस के अलावा इन क्षेत्रों में चिट्टे का भी बोलबाला होने लगा है। चिट्टे यानी सिंथेटिक ड्रग्स की चपेट में आने वाले अच्छे रसूख वाले परिवारों के चिराग हैं। पुलिस ने अब तक कई मामले ऐसे ट्रेस कर चुकी है। वहीं पुलिस ने सोशल मीडिया के सहयोग से भी नशे के इन ठिकानों का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

इन पहलुओं पर पुलिस कर रही जांच
एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस मामले में गहन जांच कर रही है। ड्रग्स कहां से लाई गई? क्या आरोपी खुद इसका इस्तेमाल करते थे या तस्करी करते थे? इन सब सवालों की तलाश पुलिस कर रही है। कहा कि दो आरोपी नाबालिग निकले हैं। पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ धरपकड़ तेज की हुई है। पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक मामले इस बार पुलिस ने ट्रेस करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

देर शाम फिर पकड़ी 516 ग्राम चरस
मंडी। औट बाजार में देर शाम एक दुकानदार के पास पुलिस ने 516 ग्राम चरस बरामद की है। चरस तस्करी के आरोप में पुलिस ने सुभाष चंद पुत्र निक्का राम निवासी भोरंज गांव बहियार वर्तमान में दुकानदार औट बाजार को गिरफ्तार किया है। एसएआईयू के एएसआई शेर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें