फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के संवेदनशील प्वाइंट्स बनेंग सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सड़क हादसों के लिए जिला मंडी के संवेदनशील 81 प्वाइंट्स को सुरक्षित बनाया जाएगा। प्रारंभिक चरण में सलापड़, औट, बिंद्रावणी आदि जोखिम भरी सड़कों को बेहतर किया जाएगा। इसके बाद डडौर और नागचला का सफर सुरक्षित होगा। बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता में यह खुलासा किया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर इसकी रिपोर्ट 15 दिनों में तैयार करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों के लिए संबंधित विभाग को कारगर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण सड़कों में आवश्यकतानुसार सड़कों पर पैरापिट लगाने को भी कहा। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, डीएसपी मुख्यालय हितेश लखनपाल, एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान, बल्ह के एसडीएम अश्वनी कुमार और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
सात दिन तक सड़क सुरक्षा सप्ताह
उपायुक्त ने कहा कि 23 से 30 अप्रैल तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा रखा गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया जाएगा।
...
नए बस रूटों के लिए मांगी रिपोर्ट
डीसी ने चिंता जताई कि बसों में ओवर लोडिंग की वजह से भी दुर्घटनाएं होती हैं। इन्हें रोकने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने समस्त उपमंडलाधिकारियों को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में नए बस रूट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सके। दोपहिया वाहनों के सवारों को हेलमेट पहनना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें