मंडी। रविवार देर शाम एक वाहन के पराशर रेस्ट हाउस के पास खाई में लुढ़क जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि चार को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया और घायलों को उपचार के लिए कटौला स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से सभी की गंभीर हालत को देखते हुए मंडी रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जबकि दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसा साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुआ। घायल कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। देर शाम उन्हें कटौला से मंडी अस्पताल लाया गया। बीच बीच में होश में आने पर उन्होंने अपने नाम पते बताए हैं। जिन्हें घायलों के पर्स से मिले पहचान पत्र व अन्य दस्तावेजों से मिलाया जा रहा है। घायलों ने पहचान अपनी पहचान नरेश उम्र तीस साल निवासी बग्गी सुंदरनगर, विनय उम्र 36 साल रिवालसर, दुर्गादास निवासी महादेव धनोटू और सोहन लाल निवासी गोहर बताई है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। घायलों की पहचान उन्हीं के बताए नामों से हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।