फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-कार चालक में विवाद, पौना घंटा हाईवे पर जाम

विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर सुंदरनगर के जवाहर पार्क के निकट मनाली से दिल्ली जा रही परिवहन निगम की बस के ओवरटेक करते कार से टक्कर होने पर विवाद हो गया। हादसा रविवार दोपहर डेढ़ बजे हुआ। इस घटना के बाद कार चालक अपने नुकसान के लिए बस चालक को दोषी बता रहा था। जबकि बस चालक का आरोप था कि कार चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर व्यस्त था। जिसके कारण उसकी गलती से ही कार को नुकसान हुआ है। दोनों चालकों के करीब एक घंटे तक चले विवाद के कारण बस में दिल्ली जा रही सवारियां परेशान हुईं और वह खड़ी बस में बैठने को ही मजबूर रहे। बीच सड़क में बस और कार के खड़े रहने के कारण करीब पौना घंटा तक हाईवे पर भी एक लाइन में जाम लगा रहा। जिस कारण हाईवे पर आवागमन करने वालों वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो उसने मौका पर पहुंच कर जाम खुलवाया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने से मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें