फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान करने के नाम पर युवक से बदसलूकी की एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र सिराज में पुलिस की किरकिरी होने के बाद द्रंग विस क्षेत्र के पनारसा में खाकी की कार्यप्रणाली पर दाग लगा है। यहां पर स्थानीय युवक का चालान करने का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें पुलिस की बदसलूकी को दिखाया गया है। शुक्रवार से लगातार वीडियो वायरल हो रहा है। लिहाजा मामले में स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर की अगुवाई में पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी मंडी को मांग पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने औट थाना के स्टाफ पर युवक से बदसलूकी करने के साथ गलत धारा के तहत मामला दर्ज करने के आरोप लगाए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्टाफ को यहां से बदलने तक की एसपी मंडी से मांग की है। प्रतिनिधियों की मांग पर एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने एएसपी मंडी को जांच का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन


एक से डेढ़ मिनट के चार वीडियो हुए वायरल
पनारसा में चालान के नाम पर व्यक्ति से बदसलूकी के मामले में एक से डेढ़ मिनट के चार वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में जहां व्यक्ति को पुलिस कर्मी जबरदस्ती पुलिस जीप में डालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, अन्य तीन वीडियो में व्यक्ति जमीन पर बैठा है और पुलिस कर्मी उसे उठाने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को बनाने वाले व्यक्ति से भी पुलिस कर्मी उलझ जाते हैं और उसे साथ चलने की बात कहते हैं।

उखड़े पंचायत प्रतिनिधि एसपी से मिले
नगवाईं के पंचायत प्रधान कौशल्या ठाकुर, टकोली पंचायत प्रधान शारदा शर्मा, बीडीसी नगवाईं अंजू देवी, झीड़ी पंचायत के प्रधान कपिल ठाकुर, नगवाईं के उपप्रधान हुक्म चंद, कथयारी पंचायत के उप प्रधान धनदेव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने चालान के नाम पर युवक से बदसलूकी की और गलत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जबकि, युवक महज बाइक पर फोन सुन रहा था। यातायात नियमों के तहत उसका चालान होना था। लेकिन, पुलिस युवक को जबरदस्ती थाने में ले जाने लगी। जबकि, चालान करने के लिए थाने में ले जाने की आवश्यकता क्या है। बाद में युवक पर झूठा केस बनाया गया है। उन्होंने मामले में थाना स्टाफ पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बदतमीजी करने पर किया गिरफ्तार : एसएचओ
थाना प्रभारी औट एसएचओ अजय कुमार का कहना है कि नाके के दौरान एक बाइक चालक को पकड़ा था। वह व्यक्ति बाइक चलाते समय फोन पर बात कर रहा था तो हमने उस बाइक चालक को रोका और जब हमने उसका चालान काटना चाहा तो उसने हेड कांस्टेबल के साथ बदतमीजी की है। व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है। उधर, एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। एएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें