फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर को एचआरटीसी डिपो, संधोल को सब डिपो की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में सीएम जयराम ठाकुर ने एक ही दिन में 285 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने धर्मपुर और संधोल में जनसभाएं की और घोषणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने एचआरटीसी के सबडिपो धर्मपुर को डिपो में स्तरोन्नत करने और संधोल डिपो को सबडिपो की सौगात दी। धर्मपुर में चंदन की खेती और सरकाघाट में बेरोजगार युवाओं के लिए आर्मी कोचिंग कैंप की व्यवस्था पर विचार करने की बात कही। चंदन की खेती के लिए आईपीएच मंत्री ने 232 हेक्टेयर भूमि चयनित की है जबकि संधोल में सेरीकल्चर का डिवीजन कार्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कमलागढ़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। धर्मपुर खंड के लोगों की पानी की समस्या को हल करने के लिए ब्रिक्स के तहत 121.50 करोड़ रुपये की जलापूर्ति परियोजना का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री का धर्मपुर में ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। वहीं कार्यक्रम में जयराम सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री और एक सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन

....
ये हुईं घोषणाएं
- मोरला और झांगी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
- धर्मपुर में मिनी सचिवालय होगा स्थापित
- तनार और कोटवान में विज्ञान और वाणिज्य की कक्षाएं
- धर्मपुर बाजार में टायलों की इंटरलॉकिंग के लिए 10 लाख
- प्राइमरी स्कूल तनूर को माध्यमिक पाठशाला का दर्जा
- माध्यमिक स्कूल बनारड़ी उच्चपाठशाला में स्तरोन्नत
....
यह हुए शिलान्यास
-धर्मपुर में 121.50 करोड़ रुपये की बहु ग्राम पेयजल आपूर्ति योजना
-कमलाह, मंडप, धर्मपुर में 26.74 करोड़ से 132 केवी विद्युत उपकेंद्र
-9.90 करोड़ रुपये का धर्मपुर में अस्पताल भवन
- मरही में 5 करोड़ से 33 केवी का विद्युत उपकेंद्र
- 19.50 करोड़ रुपये से मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय का भवन
- 16 करोड़ की लागत से राख से धलौन सड़क
...
सिक्कों से तोले जयराम, लड्डू से महेंद्र
मुख्यमंत्री ने 24 से 26 जनवरी तक आयोजित किए जा रहे बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ किया। भाजपा मंडल ने मुख्यमंत्री को सिक्कों से तोला, वहीं महेंद्र सिंह को लड्डुओं से तोला गया। विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक संगठनों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। धर्मपुर ठेकेदार संघ के अध्यक्ष संजय निराला ने मुख्यमंत्री को संघ की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.01 लाख रुपये का चेक भेंट किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें