फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में कोमल, पेंटिंग में अंजली अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सप्ताह के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महादेव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य कृष्ण चंद ने बताया कि इस दौरान नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में कोमल ने प्रथम स्थान, अंजली ने द्वितीय और राहुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजली प्रथम, रिया द्वितीय और विनम्रता ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण में शिवांश ने प्रथम, रुतिका ने द्वितीय तथा दीक्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रवक्ता तृप्ता गुप्ता प्रवक्ता और डीपीई दयाराम ने बेटी के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य कृष्ण चंद ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को एक अच्छी मुहिम बताया। उन्होंने कहा कि बिना बेटियों के समाज नर्क समान है। इसलिए हमें बेटियों को पूरा मान-सम्मान देना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें