फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थमा डेंगू का प्रकोप, 14 और सामने आए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। स्वास्थ्य विभाग की डेंगू की रोकथाम को लेकर कवायद औपचारिकता मात्र ही दिख रही है। डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। डैहर में फिर से डेेंगू के 12 नए मामले सामने आए हैं। अन्य क्षेत्रों से दो मामलों का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को कुल 14 मामले सामने आने से फिर हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शुक्रवार को डैहर और आसपास के क्षेत्र से 14 नए लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। अब डैहर और आसपास के क्षेत्र में डेंगू ग्रस्त रोगियों की संख्या 328 हो गई है। इनमें से अधिकतर रोगी पूर्ण रूप के स्वस्थ हो गए हैं। डैहर सीएचसी में डेंगू टेस्ट के लिए 10 लोगों के खून के नमूने लेकर मंडी लैब में जांच को भेज दिए गए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि 49 रोगियों के सैंपल की जांच की गई। इसमें से 14 लोगों में डेंगू वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें 12 लोग डैहर व आसपास के क्षेत्रों से तथा दो जिला के अन्य स्थानों से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें