फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज प्रवक्ता की सड़क हादसे में मौत, सज्याओपिपलू में मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सज्याओपिपलु पंचायत के कौहन गांव की कॉलेज शिक्षिका मीनाक्षी शर्मा (54) की सड़क हादसे में मौत हो गई है। चंडीगढ़ से नालागढ़ आते समय कार दुर्घटना में उनकी मौत हुई है। मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मीनाक्षी शर्मा नालागढ़ कॉलेज में अर्थशास्त्र की प्रवक्ता थीं और चंडीगढ़ में अपने निजी फ्लैट में अपने बच्चों के साथ रह रही थी। उनके पति डॉ. अनिल शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सरकाघाट में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दो जुलाई को मीनाक्षी सुबह के समय अपने कॉलेज के अन्य तीन प्रवक्ताओं के साथ टैक्सी में नालागढ़ कॉलेज आ रही थीं। अचानक बरोटीवाला के पास टैक्सी चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 25 फीट नीचे एक नाले में जा गिरी। इससे मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलते ही पति अनिल शर्मा सरकाघाट कॉलेज से पीजीआई पहुंचे। बताया जा रहा है कि मीनाक्षी शर्मा कोमा में थी। इसे एक निजी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मैक्स में शिफ्ट किया गया। रात के 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। आकस्मिक निधन पर सारा क्षेत्र और सरकाघाट कॉलेज शोक लहर में डूब गया। निधन पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, कॉलेज प्रवक्ताओं प्रो. गुलशन, महेंद्र गुलेरिया, राजेंद्र गुलेरिया, डॉ. सुनील कुमार सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी एवं वृद्ध सास-ससुर छोड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें