मंडी। जिला स्तरीय अंशकालीन जलवाहक एवं सेवादार संघ ने बुधवार मांगों को लेकर भीमाकाली माता मंदिर भ्यूली से उपायुक्त कार्यालय तक शांति पूर्ण रैली निकाली। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त आशुतोष गर्ग के माध्यम से प्रदेेश सरकार को मांग पत्र भेजा गया। इसमें शिक्षा विभाग और प्रदेश सरकार को चेताया गया कि यदि दस दिन में अंशकालीन जलवाहकों एवं सेवादारों की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आठ जुलाई से मंडी के सेरी मंच से प्रदेश व्यापी अनशन शुरू किया जाएगा।
संघ के जिला प्रधान भुट्टू राम ने कहा कि प्रदेश सरकार जलवाहकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। दस वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके जलवाहकों को नियमित नहीं किया जा रहा। सरकार बिना शर्त यदि शिक्षा विभाग में पद रिक्त नहीं हैं तो अन्य विभागों में तैनाती दी जाए। अंशकालीन जलवाहकों को पांच साल बाद दैनिक वेतन भोगी बनाया जाए और तीन साल में उन्हें नियमित किया जाए। संघ ने सरकार को चेताया कि मांगों पर विचार न होने के सूरत में 8 जुलाई से प्रदेश व्यापी अनशन शुरू कर दिया जाए। इस अवसर पर संघ सदस्य सुमना देवी, सुदेश कुमारी, रविंद्र कुमार, हितेश चंदेल, भगत राम, कुब्जा देवी, लता देवी, सुमित्रा देवी, तारा चंद, इंद्रा देवी, चिंतराम, कमल किशोर, सरिता देवी, सुरेश कुमार, पवन कुमार, राजा देवी, रीता देवी, गोडू राम सहित अन्य सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे।