फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लती से कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गलती से कीटनाशक दवा खाने से महिला की मौत
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुंग-जहलगाड़ में एक महिला ने गलती से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम पंचायत बुंग-जहलगाड़ के गांव रांगचा भेट की लीला देवी पत्नी तेज राम (45) ने अचानक सेब की कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, चौकी प्रभारी श्यामलाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें