फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी खाई में गिरने से कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगवाईं (मंडी) । ग्राम पंचायत औट के खमराधा में सोमवार देर शाम एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे का शिकार व्यक्ति बजौरा में दुकान करता था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक की पहचान घनश्याम पुत्र परमानंद निवासी बहना बल्ह मंडी के रूप में की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घनश्याम किसी काम के सिलसिले से सोमवार को खमराधा नामक स्थान पर गया था। इसी बीच खमराधा के पास स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से सौ मीटर खाई में जा गिरी और वह भी गिर गया। हादसे का पता ग्रामीणों को सुबह चला, जब ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान देवेंद्र सुबह के समय अपने खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। उसी समय उन्होंने स्कूटी और व्यक्ति को नीचे गिरा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत औट पुलिस थाना को घटना की सूचना दी। औट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया। उधर, औट थाना के एसआई यशपाल शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें