अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने मंगलवार को बीएड वालों को जेबीटी के पद के लिए आवेदन करने की राहत को तर्कसंगत न बताकर मंडी में जमकर विरोध किया। प्रशिक्षुओं ने सेरी मंच से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम को ज्ञापन भेजते हुए अस्थायी राहत प्रदान न करने की मांग की है, जिसमें बीएड वालों को जेबीटी के पद के लिए आवेदन करने की अस्थाई राहत प्रदान की गई है। संघ के अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि पूरे प्रदेश में जिलास्तर पर विरोध रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें निजी और सरकारी तमाम जेबीटी प्रशिक्षु और प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बेरोजगार हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को दोबारा जीत की बधाई दी है। साथ ही कहा कि यह प्रदर्शन सरकार विरोधी नहीं है। संघ अपनी मांग को सरकार तक पहुंचाना चाहता है। रैली में मौजूद डाइट की प्रशिक्षु चमेली ने कहा कि जारी अस्थायी अधिसूचना से बीएड वालों को बाहर किया जाए, जिसमें वे जेबीटी के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह अधिसूचना बड़े राज्यों के लिए है, जहां जेबीटी की संख्या कम है। जबकि, हिमाचल जैसे राज्यों में यह व्यवस्था तर्कसंगत नहीं है, जहां जेबीटी प्रशिक्षुओं की संख्या काफी अधिक है। प्रशिक्षुओं कहना है कि वे पहले भी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से इस विषय के बारे में दो बार मिल चुके हैं लेकिन उन्हें अभी तक आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिला। इसलिए प्रदेश सरकार जेबीटी और डीएलएड प्रशिक्षुओं का विनम्र आग्रह है कि ट्रिब्यूनल कोर्ट में सरकार जेबीटी, डीएलएड प्रशिक्षुओं का पक्ष रखे।
रैली में उपप्रधान चमन, सचिव डोलेराम, कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, सुभाष, गुलाब ठाकुर ओंकार ठाकुर, विशाल चौधरी, पंकज, चूड़ामणि, सचिन, प्यारचंद, परमदेव, ठाकुरदास, आकाश, मोंटू, नरपत, हरीश, ताम्री भाटिया, मनीषा गुलेरिया, प्रज्ञा शर्मा, नर्वदा, कनिका महाजन, प्रिया, रोशनी, नमिता, चंपावती, ललित, लक्ष्मी, पंकज, तिलक राज, जिस्म, साहिल, दीपक सकलानी, विक्की, इंद्र सिंह, अनीता, काजल, पायल, सुनीता, प्रोमिला, कमलेश ठाकुर, विनोद कुमार, अंजलि ठाकुर आदि ने भाग लिया।