फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी हो या समारोह, अब चौहाट्टा बाजार में नहीं होगी आतिशबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। किसी भी समारोह या त्योहार में अब चौहाट्टा बाजार में आतिशबाजी नहीं होगी। आतिशबाजी पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है। नियमों की अवहेलना पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अग्निकांड से शहर की सुरक्षा के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी ऋग्वेद ठाकुर ने यह आदेश दिए हैं। कड़ाई से इन आदेशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व में लोगों द्वारा त्योहारों, धार्मिक और अन्य समारोह के दौरान पटाखे चलाने से अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता था। कई बार अग्निकांड भी हुए। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने और लोगों की सुरक्षा के लिए चौहाट्टा बाजार में आतिशबाजी/पटाखे चलाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया गया है। आदेशों के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाजार के इर्द गिर्द काष्ठकुणी शैली से इमारतें बनी है। वहीं मुख्य बाजार भी यहीं है। मंडी में करोड़ों का कारोबार चौहाट्टा बाजार के इर्द गिर्द होता है। इससे यहां अग्निकांड होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें