फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडक्रॉस मेले में किसानों ने देखी कृषि की नई तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
पटड़ीघाट/सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय सरकाघाट में 5वें रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपमंडल के वरिष्ठ नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। मेला अधिकारी एसडीएम श्रवण मांटा ने कहा कि इस वर्ष का रेडक्रॉस मेला उपमंडल के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में आयोजित किया गया। मेले में स्थानीय निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। महाविद्यालय, बैंकों सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। ब्लड बैंक मंडी शाखा ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के महिला मंडलों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। मेले में रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम ने स्वयं 10वीं बार रक्तदान कर किया। सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय सरकाघाट के राजकुमार ने 21वीं बार रक्तदान किया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पपलोग तथा मौहीं के छात्रों और लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। मेले का मुख्य आकर्षण कृषि विभाग के लगाए गए स्टाल में अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करने का रहा। इसमें विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. एसआर पंत ने लोगों को कृषि की तकनीक से अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग ने लगभग 100 लोगों के स्वास्थ्य की जांच क। करीब 70 दिव्यांगों की जांच की और 20 को दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए। 70 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डीएसपी चंद्रपाल सिंह, तहसीलदार मुकुल शर्मा, हुसन चंद, नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप वशिष्ठ, बाल विकास एवं महिला कल्याण अधिकारी आरआर भारद्वाज, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएल वर्मा, प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें