बरोट (मंडी)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बरोट के मुल्थान में आजादी मेले का समापन शुक्रवार को हुआ। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि मुल्थान पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने शिरकत की।
युवक मंडल शिवनगर मुल्थान कमेटी के प्रधान नानक चंद ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। मेले के समापन पर बैजनाथ के विधायक मुलख राज प्रेमी ने शिरकत करनी थी। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के कारण वह नहीं आ सके। इस मौके पर मुख्यातिथि ने वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम शिवनगर मुल्थान क्लब को 13 हजार रुपये और उपविजेता बरोट को सात हजार रुपये की नकद राशि से पुरस्कृत किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम पालमपुर को सात हजार और उपविजेता पंडोह टीम को चार हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि ने आयोजकों को 5100 रुपये की राशि बतौर सहयोग प्रदान की। इसके साथ ही कबड्डी और वॉलीबाल की चैंपियन टीमों को अतिरिक्त पुरस्कारों से भी नवाजा गया।