फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएच विभाग की कोताही से मंडी शहर में रहेगा जलसंकट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। आईपीएच विभाग की लापरवाही दो दिन तक मंडी में सैकड़ों शहरियों पर भारी पड़ सकती है। समय पर सूचना न मिलने से मंगलवार को सैकड़ों शहरियों को जलसंकट का सामना करना पड़ेगा। सप्लाई रोकने के लिए आईपीएच विभाग ने मंगलवार को मरम्मत के लिए बिजली सप्लाई बाधित होने के चलते पानी की पंपिंग न करने का हवाला दिया। हालांकि, विद्युत बोर्ड ने मरम्मत कार्यों के लिए पूरा दिन बिजली बाधित करने की सूचना को सिरे से नकार दिया है। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि चार दिन पहले आईपीएच विभाग को पड्डल फीडर में सप्लाई बाधित करने की सूचना दी गई थी। लेकिन, अधिकारियों के आग्रह पर यहां पर मरम्मत कार्यों को टाल दिया गया था। विद्युत बोर्ड का दावा है कि यदि फीडर में मरम्मत कार्य भी किया जाएगा तो इसके लिए पूरा दिन सप्लाई बाधित नहीं की जाएगी। महज दो ढाई घंटे में ही मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाता है। वहीं, आईपीएच विभाग ने सप्लाई बाधित होने का हवाला देकर ही दो दिन सप्लाई बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। शहर में मंगलवार और बुधवार को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। इस बाबत आईपीएच विभाग ने लिखित में सूचना जारी की है।
विज्ञापन


कहां-कहां बाधित रहेगी सप्लाई
आईपीएच विभाग के अनुसार शहर के भ्यूली, टारना मुहल्ला, अप्पर मंगवाई, पड्डल, सौली खड्ड, मुख्य बाजार में छह फरवरी को और सात फरवरी को पैलेस, जेल रोड़, त्रैंबला, मेन बाजार में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली बाधित होने से नहीं होगी पंपिंग : सैणी
आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके सैणी ने कहा कि बिजली बाधित होने के कारण पानी की पंपिंग नहीं हो पाएगी। जिस कारण शहर के कुछ क्षेत्र में मंगलवार और कुछ क्षेत्र में बुधवार को पेयजल की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन


पूरे दिन के लिए बंद नहीं करते बिजली : बोर्ड
विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता देशराज ने कहा कि तीन चार दिन पहले आईपीएच विभाग को पड्डल फीडर में मरम्मत कार्य के लिए सूचना दी गई थी। लेकिन, विभाग ने यहां पर टैंकों की सफाई करने का हवाला दिया था। जिस कारण मरम्मत कार्य को टाल दिया गया था। उन्होंने कहा कि बोर्ड मरम्मत कार्य के लिए किसी फीडर में पूरा दिन नहीं लगाता है। मरम्मत कार्य के लिए दो से ढाई घंटे बिजली बंद की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें