राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थलटू खोड़ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। थलटू खोड़ पंचायत के प्रधान रोशन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र मोहन अवस्थी ने की।
उन्होंने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आगाज पर पाठशाला की चोहार मंजरी पत्रिका का विमोचन किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सालभर की उपलब्धियों का ब्यौरा मुख्यातिथि के समक्ष रखा। मुख्यातिथि ने सहयोग के लिए 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत से की गई। कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस दौरान मुख्यातिथि ने जिला स्तरीय, राज्यस्तरीय, खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को इनाम देकर सम्मानित किया। इसमें मनोज, रोहित, विनोद, प्रकाश, जगदीश, सत महाजन, सुरेश, प्रकाश, दीपक, राजेश, कृपाल, नितिक, विजय कुमार, अंजली, शिल्पा, सूर्य, दीपक, अजय को पुरस्कार दिया गया। खेल प्रतियोगता में आल राउंड के रूप में मनीश को चुना गया। इस मौके पर प्रधान इंद्र सिंह, उपप्रधान नरेश, कार्यकारिणी सदस्य, अभिभावक, अध्यापक वर्ग और सैकड़ों की संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
000