फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुट्टी स्कूल के मेधावियों को मिला इनाम

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। शारदा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुट्टी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी डॉ. जगतराम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल प्रबंधन कमेटी और अध्यापक वर्ग ने उनका जोरदार स्वागत किया। पाठशाला के मुख्य संरक्षक पन्ना लाल शर्मा ने मुख्यातिथि को टोपी, शाल और टोपी के साथ सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य निशा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और पाठशाला की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें फैंसी ड्रेस, कविता, एकलगीत, समूहगान, नाटक और लोकनृत्य पेश किए गए। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभा बाहर निकलती है। उन्होंने बच्चों की शानदार प्रस्तुति के लिए तीन हजार की राशि प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें केजी कक्षा में यादवेंद्र, मुस्कान, गौरव, छविंद्र, अमन, मनिश, परिणिती, पावनी, प्रथम में आस्था, कृतिका, पूजा, सोनम, शीतल, मन्नत, नेहा, मीनाक्षी, जागृत ठाकुर, मेघना शर्मा, श्रुति, द्वितीय में हितेन शर्मा, रिया मन्नत, तृतीय कक्षा में यशस्वी शर्मा, हिमांशु, चौथी में लितांशु, पल्लवी, पांचवीं में दीक्षांत, विनांक्षी, छठी में रोहप, शिवानी, सातवीं में भुवनेश्वरी, शगुन, आठवीं में चेतन, तमन्ना, नौवी में बिपाशा, ज्योति, दसवीं कक्षा में पोविंद्र, पल्लवी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पाठशाला के अध्यापक वर्ग सहित अभिभावक व स्कूली छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें