फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औट तहसील मुख्यालय पर परिवार समेत हड़ताल पर बैठे दुकानदार

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। केशव मार्केट औट को खाली करने के बाद व्यापारी परिवार सहित तहसील मुख्यालय औट में हड़ताल पर बैठ गए हैं। हाईकोर्ट के आदेशों पर यहां पर व्यापारियों ने शनिवार को स्वयं ही दुकानें खाली कर दी थीं लेकिन, अभी तक प्रशासन इन दुकानदारों का पुनर्स्थापन नहीं कर सका है। जिससे दुकानदारों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

फोरलेन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) ने कहा कि औट की केशव माधव मार्केट के कारोबारियों ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार 22 तारीख को अपनी दुकानें शांतिपूर्ण तरीके से खाली कर दी हैं। व्यापारियों के पुनर्स्थापन के सिलसिले में फोरलेन संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की अध्यक्षता में व्यापारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। एसडीएम को सौंपे मांग पत्र में दुकानदारों ने पुनर्स्थापन की मांग उठाई है। खुशाल ने कहा कि केशव माधव मार्केट जिला प्रशासन ने 1990 में कारोबारियों को आवंटित की थी। लेकिन, अब एनएचएआई ने अचानक इस मार्केट को अवैध करार दिया तथा हाई कोर्ट ने इसे हटाने के आदेश दिए थे। कारोबारियों का कहना है कि यह मार्केट अवैध कैसे हो गई, जब खुद प्रशासन ने इसे बसाया था। दुकानदारों हरबंस लाल, जीवन शर्मा, बेली राम, प्रेम, लुदरमणि, रोशन लाल, मुकेश, रवि, दिनेश, धर्मचंद, कमलेश, लीलामणी, हेमराज वर्मा, सुरेश गुप्ता, गुलाब महंत, अमर सिंह का कहना है कि हम विकास अथवा फोरलेन के विरोध में नहीं हैं। लेकिन, जिला प्रशासन की ओर से अन्याय पूर्ण तरीके से हमें अवैध करार दिया गया। भू-अधिग्रहण कानून 2013 के प्रावधानों को लागू किए बिना हमें प्रशासन ने उजाड़ा है। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव में वे न तो नौकरी कर सकते हैं और न कोई अन्य कारोबार। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई तथा रोजी रोटी की गंभीर समस्या पैदा हो चुकी है।
ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्केट के दुकानदारों को जल्द बसाया जाए। इस मौके पर सचिव बृजेश महंत, युवा विंग में अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष मंगत राम शर्मा, कैलाश शर्मा, व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद सिंह चावला, खुशी राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें