मंडी। विधिक विभाग ऐसे दुकानदारों शिकंजा कसा है, जो सामान तोलते समय गड़बड़ी करते हैं। वहीं ऐसे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई है जो ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलते हैं। मापतौल विभाग ने ऐसे 11 दुकानदारों से जुर्माने के रूप में 23500 रुपये वसूल किए हैं। मंडी मंडल के तहत कुल्लू, गोहर, करसोग, सुंदरनगर, सरकाघाट और अन्य क्षेत्रों में मापतौल विभाग की टीम ने दबिश दी। दस दौरान विभाग की टीम ने करीब 234 से अधिक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभाग ने ग्राहकों से मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। विभाग ने 2009 एक्ट के तहत तथा डिब्बा बंद वस्तु अधिनियम 2011 के तहत चालान किए हैं। इन सभी मामलों में विभागीय पेशी के दौरान 11 मामलों में 23500 रुपये जुर्माना वसूला किया गया है। भविष्य में भी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है कि निर्धारित दामों के अनुसार ही ग्राहकों को सामान बेचें। यदि कोई दुकानदार निरीक्षण के दौरान निर्धारित दाम से अधिक वसूली करता पाया गया तो उस पर
दुकानदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीआर वर्मा, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान मंडी मंडल ने बताया कि नियमों की अवहेलना करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की टीम हर महीने विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों का औचक निरीक्षण कर रही है। इस बार विभाग के निरीक्षकों ने दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान 18 चालान किए, जिसमें विभागीय पेशी के तहत 11 मामलों मे 23500 रुपये जुर्माना वसूला है।