फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक, धर्मपुर में सबसे कम दबा नोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं ने जमकर नोटा बटन दबाया है। जिले में जोगिंद्रनगर में सबसे अधिक 1002 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया है। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में मतदाताओं ने सबसे अधिक चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों को नापसंद किया है। जबकि, धर्मपुर में 250 मतदाताओं ने चुनावी समर में कूद प्रत्याशियों को नकारा है। यहां पर संधोल क्षेत्र में लोगों ने मतदान का भी विरोध जताया था। वहीं, नोटा बटन दबाने में जिले के टॉप थ्री विस क्षेत्र जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर और करसोग रहे हैं। जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में आजाद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि, भाजपा प्रत्याशी दूसरे और कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे हैं। यहां पर 1002 लोगों ने चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को नकारा है। जबकि, सुंदरनगर में 807 लोगों ने नोटा बटन दबाकर प्रत्याशियों को नापसंद किया है। यहां भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस के प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। करसोग में 635 मतदाताओं ने नोटा बटन दबाया है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन


किस विस क्षेत्र में कितना दबा नोटा
विस क्षेत्र
जोगिंद्रनगर 1002
सुंदरनगर 807
करसोग 635
मंडी 469
धर्मपुर 250
द्रंग 346
सरकाघाट 352
नाचन 497
बल्ह 347
सिराज 293
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें