फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज नेरचौक को मिले छात्र छात्रा हास्टल भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को ईएसआईसी ने और भवन हैंडओवर कर दिए हैं। लंबे अरसे से संचालन के विवाद में घिरे रहने के बाद अब ईएसआईसी ने धीरे-धीरे निर्मित भवनों को प्रदेश सरकार को सौंपना शुरू कर दिया है। अब तक अधिकांश भवन सौंपे जा चुके हैं। लेकिन, कुछेक ब्लॉक पूरी तरह से निर्मित नहीं हुए हैं। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इन्हें भी कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन

ईएसआईसी से मिले 12 भवनों में छात्र और छात्रा हास्टल के भवन भी शामिल हैं। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ठिकाना मिलेगा। इसके अलावा आवासीय भवन भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। इसके साथ ही विद्युत बोर्ड के सब स्टेशन भी सौंप दिए हैं। ईएसआईसी के टीम के कोआर्डिनेटर डॉ. यातेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को 12 और भवन हैंडओवर किए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग समेत रेजिडेंस क्वार्टर के चार ब्लॉक गर्ल्स हॉस्टल, चार ब्लाक छात्र हॉस्टल, 3 ब्लॉक रेजिडेंशियल क्वार्टर, टाइप 7 का ब्लाक और तीन सब स्टेशन विद्युत बोर्ड को दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें