फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 व 200 मीटर दौड़ में साक्षी ने झटका स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटरू की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में साक्षी को जिले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने बताया कि छात्रा खिलाड़ियों ने दौड़ में दमखम दिखाया है। दीक्षा ने 100 मीटर दौड़ में रजत और 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। जबकि साक्षी ने 100 मीटर और 200 मीटर में स्वर्ण पदक जीता तथा साक्षी, दीक्षा, वंदना, शैलजा ने 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक भी हासिल किया। प्रधानाचार्य अनिल ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों का पाठशाला में पहुंचने पर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें