फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में लुढ़का पारा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में अचानक पारा लुढ़कने से ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। शनिवार को मंडी में पारा लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंडी के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ दिनों में ही काफी ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने को मजबूर हो गए हैं। सुबह और शाम के समय नदियों और खड्डों के किनारे बसे लोगों को तो धुंध के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। जिला के कई क्षेत्रों में लोगों को धुंध के कारण सूर्य देव के दर्शन दोपहर बाद हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को सुबह के काम करने में भी परेशानी पेश आ रही है। मंडी शहर भी व्यास के किनारे बसा है। इसके चलते यहां पर भारी ठंड हो गई है। व्यास के किनारे तंबू लगाकर रह रहे प्रवासी लोगों के लिए यह मौसम आफत से कम नहीं है।
विज्ञापन


7-8 दिनों में बदला मौसम
शहर के लोगों को अकसर यह कहते हुए सुना जा रहा है कि यहां पर मौसम मेें अचानक बदलाव आया है। 7-8 दिन पहले यहां पर गर्मी का मौसम था और लोगों को सूती कपड़ों में देखा गया, लेकिन अचानक ही ठंड बढ़ जाने से लोगों को गर्म वस्त्रों से ढके हुए देखा जाने लगा है।
युवा ले रहे मौसम का मजा
जहां ठंड बढ़ने से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं युवा इस मौसम का भरपूर मजा ले रहे हैं। मौसम में आए बदलाव से गर्मी से परेशान युवाओं को राहत मिली है। शहर के कालेज व अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं राहुल, अमन, विजय, विक्रम, सुरेश, सुनील ठाकुर, श्रुति, प्रियंका, रजनी, निशा, नेहा आदि ने बताया कि उन्हें इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दौरान वह नए-नए गर्म कपड़े, जैकेट, जींस, जूते आदि खरीदकर मौसम का पूरा मजा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें