फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरस्वाण पंचायत की बीपीएल सूची रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र की बरस्वाण पंचायत में बीपीएल चयन को रद्द कर दिया है। शिकायतों के आधार पर हुई जांच के बाद उपमंडलाधिकारी बल्ह ने चयन को रद्द करने के आदेश दिए हैं। जांच में पाया गया है कि परिवारों का चयन मानकों को ताक पर रखकर हुआ है। चयन 24 अप्रैल 2018 को हुई ग्रामसभा में हुआ था। आदेशों में एसडीएम ने खंड विकास अधिकारी और संबंधित पंचायत सचिव को तुरंत नए सिरे से ग्रामसभा का अधिवेशन बुलाकर पूरी पारदर्शिता के साथ बीपीएल परिवारों का चयन करने को कहा है। विकास खंड अधिकारी डॉ. बशीर खान ने कहा कि समस्त बीपीएल चयन सूची को निरस्त कर दिया गया है। शीघ्र नए सिरे से चयन किया जाएगा। इस बार चयन में 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, विधवा महिलाओं, गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन से असंतुष्ट पंचायत बरस्वाण के दर्जनों लोगों ने एसडीएम को शिकायत की थी कि उनके नाम बीपीएल सूची से गलत तरीके से काट दिए गए।
विज्ञापन

...
ये दी गईं दलीलें
बालकी देवी ने बताया कि उनके पति का देहांत हो गया है। उनके दो बेटे हैं और दोनो ही बेरोजगार है। उनके पास मात्र दो कमरों का कच्चा मकान है और परिवार की आर्थिक हालात खराब हैं। उन्हें बीपीएल में जगह नहीं मिली है।
...
दुर्गादास ने बताया कि इंदिरा आवास योजना के तहत उसे मकान स्वीकृत हुआ था, जो अभी भी अधूरा ही है। उसकी पत्नी बीमार रहती है और बेटा अपंग है। वह स्वयं मजदूरी करके गुजारा कर रहा है। उनका चयन नहीं हुआ है।
विज्ञापन

...
प्रेम सागर ने बताया कि ग्रामसभा के दिन उसके नाम पर सभी ने सहमति जताई थी। लेकिन जब पंचायत के सूचना पट्ट पर सूची लगाई तो उनका नाम नहीं था। आरोप लगाया कि ग्राम सभा ने मनमर्जी से ही नाम काट दिया, जो कि नियमों के विरुद्ध है।
...
यह पाया जांच में
एसडीएम किशोरी लाल ने कहा कि जांच में पाया गया है कि यह चयन भेदभाव पूर्ण है। ग्राम सभा के प्रस्ताव में कहीं भी ऐसा जिक्र नहीं किया गया है कि जिन व्यक्तियों के नाम सूची से हटाए गए हैं उन्हें कहीं भी अपना पक्ष रखने का मौका मिला हो। जब सर्वे टीम ने 43 परिवारों को अपात्र घोषित किया तो केवल 38 परिवारों को ही बीपीएल सूची से क्यों हटाया गया, पांच परिवारों को अपात्र होने के बाद क्यों नहीं हटाया गया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें