सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की पिछड़ी ग्राम पंचायत बलग के मझयाली गांव में विधायक राकेश जंवाल ने 11.20 लाख से स्थापित किए गए 25केवी ट्रांसफॉर्मर का लोकार्पण किया। उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना के तहत पात्र गृहणियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे और कृषि जागरूकता शिविर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आईटीआई निहरी के भवन के लिए भी भूमि का चयन कर लिया गया है। इसके निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने बजट भी मंजूर कर दिया है। उन्होंने बलग-कूनू सड़क के निर्माण के लिए दो लाख और बलग स्कूल में विकास कार्यों के लिए तीन लाख की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बाड़ा देव की सराय के लिए दो लाख, चौरी से कथला एंबुलेंस सड़क के लिए 1.50 लाख, चौरी से पुआवो एंबुलेंस सड़क को एक लाख, बाग से एससी बस्ती रोपड़ी के लिए एक लाख, ओलिया नाला से काढ़ी सड़क के लिए दो लाख और नाटन से प्राथमिक स्कूल तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर एसडीएम राहुल चौहान, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, महेंद्र ठाकुर, बीडीओ मोहन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।