फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी हॉस्कल सुंदरनगर बना मेजर ध्यान चंद ट्राफी का चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर हॉकी हॉस्टल बना मेजर ध्यान चंद ट्रॉफी का चैंपियन
विज्ञापन

खेल विभाग मंडी के तत्वावधान में पड्डल मैदान में प्रतियोगिता का आयोजन
जिले के पांच टीमों के 100 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की यादगार में जिला स्तरीय खेल दिवस का आयोजन पड्डल स्टेडियम मंडी में किया गया। खेल दिवस का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी मंडी सुनील कुमार ने किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी जिला की 5 हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रावमापा छात्र सुंदरनगर, हॉकी हॉस्टल सुंदरनगर की 2 टीमें, रावमापा पंडोह और एक मंडी शहर की टीम के लगभग 100 खिलाडियों ने दमखम दिखाया। हॉकी स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में हॉकी हॉस्टल सुंदरनगर ने रावमापा छात्र सुंदरनगर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का समापन डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और मेडल देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मेजर ध्यान चंद के जीवन पर प्रकाश डाला और खिलाड़ियों को मेजर ध्यान चंद की तरह बनने और खेलों के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करने को कहा। इस दौरान 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जिला ऊना में आयोजित की जाएगी। इस मौके पर सुरेश, नरेश, अशोक, सतिंद्र, विक्रम, अजय, प्रशिक्षक सुषमलता, बबीता, कमलेश ठाकुर, हितेश्वर, हॉकी संघ मंडी के सचिव दिलीप नाग और कराटे संघ के अध्यक्ष दिनेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें