फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम तक नहीं लौटे हड़ताली एंबुलेंस कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। शुक्रवार अढ़ाई बजे तक ड्यूटी पर न लौटकर कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के जिला प्रशासन के फरमान बेअसर निकले हैं। देर शाम तक किसी भी एंबुलेंस कर्मी ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं के लिए होमगार्ड के जवानों और अन्य सरकारी चालकों से काम चलाया गया। हड़ताल पर चल रहे 108 व 102 एंबुलेंस के चालकों तथा ईएमटी के खिलाफ कोर्ट केे आदेशों का उल्लंघन करने पर कार्यवाहक उपायुक्त राघव शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि शुक्रवार शाम को हड़ताल वापस ले ली गई है। शनिवार से फिर से आपातकालीन सेवाएं सामान्य हो जाएंगी लेकिन शुक्रवार को हड़ताल के कारण आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हुईं। 108 एंबुलेंस सेवा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा कि हड़ताल समाप्त हो गई है और कुछ कर्मचारी शुक्रवार रात से और कुछ कर्मचारी शनिवार से अपनी ड्यूटी पर लौट आएंगे। सीएमओ मंडी डॉ. जीवानंद ने कहा कि शुक्रवार को भी हालात पहले की तरह ही बने रहे। शाम छह बजे तक कोई भी 108 और 102 कर्मचारी अपने कार्य पर नहीं लौटा था।
विज्ञापन

7 अगस्त 2018 को पारित आदेशों के अनुसार मंडी जिला में उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा किसी भी प्रकार के आंदोलन अथवा हड़ताल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने भी आदेश पारित कर इस हड़ताल को गैर कानूनी करार देते हुए संबंधित कर्मचारियों को 10 अगस्त 2018 को दोपहर बाद 2:30 बजे तक कार्य पर लौटने अन्यथा उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें