फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रशिक्षक खौदा में खोलेंगे खेल विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह अब पैतृक गांव से ही तराशेंगे खेल प्रतिभाएं
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रशिक्षक खौदा में खोलेंगे खेल विद्यालय
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह सितंबर से टीहरा के खौदा गांव में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एथलेटिक के गुर सिखाएंगे। तीन साल से भूपेंद्र सिंह राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान पटियाला में बतौर प्रशिक्षक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इससे पहले वर्ष 1988 से वर्ष 2015 तक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के मानद प्रशिक्षक रहे।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने परशुराम अवार्डी पुष्पा ठाकुर और संजो देवी सहित सैकड़ों धावक-धाविकाओं को विश्वविद्यालय स्तर से लेकर अंतर विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता तैयार कर खेल के माध्यम से उन्हें रोजगार तक पहुंचाया है। उनके तराशे एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी पर कार्यरत हैं। इन उपलब्धियों को हासिल करने के बाद अब भूपेंद्र सिंह अपने गांव में रह कर ही एथलेटिक्स के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार करेंगे। वे प्रदेश के युवाओं को सेहत और खेल के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चला कर प्रतिभावान खिलाड़ियों की खोज करेंगे, ताकि उन्हें प्रशिक्षित कर भविष्य के लिए विजेता खिलाड़ी तैयार किए जा सकें। ऐसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए वे अगले शैक्षणिक सत्र से खौदा गांव में खेल विद्यालय की शुुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि अपने क्षेत्र से निकले खिलाड़ी देश और विदेश में अपने देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें