फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने किया कुक्कट प्रजन्न प्रक्षेत्र का औचक निरिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मंगलवार को सुंदरनगर स्थित राजकीय कुक्कुट प्रजनन प्रक्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रक्षेत्र में स्थापित आधुनिक मशीनों और उपकरणों का जायजा लिया और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

वीरेंद्र कंवर ने प्रक्षेत्र में कुक्कुट के बेहतरीन रखरखाव के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य जगह पर स्थापित कुक्कुट प्रजनन क्षेत्रों के मुकाबले में सुंदरनगर का फार्म बेहद पर्यावरण मित्र है। आने वाले समय में पशुपालन और ग्रामीण विकास विभाग किसानों के लिए पोल्ट्री में रोजगार के लिए नए प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। युवाओं और किसानों को स्वरोजगार देना प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है। सुंदरनगर स्थित फार्म में कार्यरत चिकित्सकों और स्टॉफ सदस्यों के लिए आवासीय परिसर बनाने के लिए अधिकारियों को एस्टिमेट बनाकर भेजने के लिए निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक निदेशक डा. संजय पंडित, डा. रंजीत, डा. तमन्ना गुप्ता, डा. कैलाश और डा. राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें