फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझा तेंदुआ, निकली बिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल मैदान में सुबह एक तेंदुए का बच्चा मृत हालत में पड़ा होने की खबर मिलते ही काफी संख्या में लोग वहां पर पहुंच गए। राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच राकेश ठाकुर ने सबसे पहले इसे देखा व सूचना प्रधानाचार्य अश्विनी शर्मा को दी। इस पर वन विभाग को इत्तला दी तो वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत मिले जंगली जानवर को पशु चिकित्सालय पहुंचा दिया। वहां वरिष्ठ चिकित्सक जीवन कुमार ने इसकी 6 महीने की जंगली बिल्ली के रूप में पहचान की और मौत का कारण निमोनिया के चलते फेफड़े की खराबी बताया। वन विभाग के गार्ड जीत सिंह ने बताया कि विभाग ने मृत जंगली बिल्ली का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे जला दिया। उन्होंने बताया कि विलुप्त होती इस प्रजाति की बिल्ली की उम्र करीब 6 माह थी और उसकी करीब दो दिन पूर्व बीमारी के चलते मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें