फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड से आधार लिंक न करवाया तो नहीं मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी। जिले के तीन विकास खंडों में आधार कार्ड को राशन कार्ड से लिंक करने का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। यदि राशन कार्ड को आधार से लिंक करने का कार्य यूं ही चलता रहा तो सैकड़ों लोगों को सस्ते राशन से वंचित रहना पड़ सकता है। विकास खंड पधर, चौंतड़ा और धर्मपुर में उपभोक्ता आधार को राशन कार्ड से लिंक करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में लगभग 89 फीसदी कार्य पूरा हुआ है।
विज्ञापन

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि जिला मंडी में आधार को राशन कार्ड से लिंक करने का कार्य तेजी से हो रहा है तथा जिले में लगभग 89 फीसदी आधार राशन कार्ड से लिंक किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकानों में आधार नंबर देने में आनाकानी कर रहे हैं। जबकि सभी उपभोक्ताओं के आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक किया जाना अनिवार्य है। जब खाद्यान्नों के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण लागू होगा तो ऐसे उपभोक्ता जिनका आधार नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं होगा, वह खाद्यान्नों से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आधार नंबर का अतिशीघ्र, राशन कार्ड से लिंक होना आवश्यक है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि जिन्होंने अभी तक राशन कार्ड के साथ आधार नंबर लिंक नहीं करवाया है, वह अतिशीघ्र आधार नंबर संबंधित उचित मूल्य की दुकान में जाकर दुकान धारक को उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें