फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिल्पा, रोहित अंतराष्ट्रीय स्पर्धा को चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। चौथी छात्र ओलंपिक एसोसिएशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के खिलाड़ियों शिल्पा और रोहित का चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जमा दो विज्ञान संकाय की शिल्पा ने ओलंपिक नेशनल गेम्स के ताइक्वांडो वर्ग में स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। वहीं, इसी कक्षा के रोहित ने कराटे वर्ग में पदक जीत कर इंटरनेशनल स्पर्धा के लिए अपना स्थान पक्का किया। यह कामयाबी से दोनों खिलड़ियों ने स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य एचसी पठानिया, प्राध्यापक और अध्यापक वर्ग ने उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों तथा आयोजकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें