फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संधोल में सम्मान पाकर छलक आए शहीदों के परिजनों के आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। अटल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में संधोल में शहीदों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल खेम चंद ने शिरकत की। इस दौरान शहीदों की याद में परिजनों की आंखें छलक आई। सेवानिवृत्त कर्नल खेम चंद ने कहा कि देश की आन, बान, शान के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए अटल वेलफेयर सोसायटी की सराहना की। कार्यक्रम के वक्ता साहिल ठाकुर ने कहा कि सरहद पर आतंकवादियों के प्रति मोदी सरकार का कड़ा रवैया सराहनीय है।
विज्ञापन

इन शहीदों के परिजनों को मिला सम्मान
संस्था ने शहीद परिवारों के ब्यासा देवी, सुनीता देवी, प्रमिला जम्वाल, रवि कटवाल के अलावा पूर्व सैनिको में कैप्टन तिलक राज, जगदीश जम्वाल, दामोदर सिंह, ब्रहम सिंह, राजमल, इंद्र पाल, नीरज वरवाल, ज्ञान सिंह वरवाल, भीम सिंह, गौरी चंद, केहर सिंह, रमेश चंद, रणजीत सिंह, आरपीएस राणा, अर्जुल नगवाल, सुवेदार गोपाल सिंह, नायक कश्मीर सिंह, शेर सिंह, अमर सिंह, जय सिंह, सूबेदार दिलीप सिंह, हवलदार जय सिंह, हंसराज चम्याल, रसील चम्याल, दुनी भनवाल, रवि कटवाल, प्यार चंद, बसंत सिंह, राजमल, विधि चंद, शेर सिंह, कश्मीर सिंह, जग्गनाथ, रसील सिंह, दीवान चंद आदि को सम्मानित किया। इस मौके पर साहिल ठाकुर, भूप सिंह अग्रवाल, अविनाश भनवाल, मनीश ढलारिया, अविनाश ठाकुर, रोहित सकलानी, राजू बिष्ट, संजय मंढोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें