सुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी में मंगलवार को कोरोना के 14 मामले सामने आए हैं। सभी पुंघ के एक होटल में क्वारंटीन थे। संक्रमितों में दस बिहार और चार यूपी के हैं। इसकी पुष्टि सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि दो फालोअप सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
मंडी सीमा में दाखिल होने के बाद इन श्रमिकों को पुंघ के एक होटल में संस्थागत क्वारंटीन किया गया था। इनके सोमवार को कोविड के सैंपल लिए गए। मंगलवार को 14 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर करनोडी में शिफ्ट किया गया है। पंद्रह स्वस्थ होकर घरों को चले गए हैं।